Thursday, October 7, 2010

अभी तो मैं जवान हूँ

ज़िन्दगी़ में मिल गया कुरसियों का प्यार है
अब तो पाँच साल तक बहार ही बहार है
कब्र में है पाँव पर
फिर भी पहलवान हूँ
अभी तो मैं जवान हूँ।

Thursday, September 30, 2010

महान भारत

महान भारत में कलयुग की महाभारत में,
नेता के हाथ में तीर कमान जनता है,
दुर्योधन और दु:शासन नेता ही बनता है,
द्रौपदी कौन? आम जनता है,
पाण्डवों पर आज भी कौरव भारी है,

द्रौपदी का चीरहरण हर रोज़  जारी है।